युवकों में चले लात - घूसें
झांसी। नवाबाद क्षेत्र के चित्रा चौराहे के पास सोमवार की शाम चार युवकों में विवाद होने पर उनके बीच खूब लात - घूसें चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। बाद में घायल दो युवकों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।