घर में घुसकर पीटा, छेड़खानी
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके में शराब पीने से मना करने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रेमनगर अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी एक युवती ने पिंटू, मोहित और जितेंद्र पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 अप्रैल को तीनों घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर घर में घुसकर गाली गलौज कर छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनोें भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।