ठग पकड़ा, साथियों की तलाश शुरू
- सम्मोहित कर लोगों को बनाते थे शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठग से पूछताछ के बाद पुलिस ने साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ में नाम सामने के बाद सभी की तलाश शुरू कर दी है।
पिछले माह सीपरी बाजार इलाके में रहने वाले एक युवक को सम्मोहित कर सोने की ठगी कर ली थी। शिकायत पर पुलिस ने मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी थी। इसी बीच एक कॉलेज के सामने भी एक महिला को सम्मोहित कर जेवर उतरवा लिए थे। वहीं, इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी।
सोमवार को पुलिस ने एक युवक को ठगी का शिकार बनाने से पहले धर दबोचा। पता चला है कि पकड़ा गया ठग अपने साथियेां के साथ मिलकर लोगों को निशाना बना रहे थे। यह भी पता चला है कि शहर में अन्य लोग भी गिरोह का शिकार बन चुके हैं। पुलिस ने पकड़े गए ठग से पूछताछ के बाद साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है।