चिकित्सक ने की महिला तीमारदार से छेड़खानी
झांसी। कोतवाली इलाके में रहने वाले एक चिकित्सक ने महिला मरीज के साथ छेड़खानी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बड़ागांव गेट बाहर निवासी एक महिला सोमवार की दोपहर में लक्ष्मी गेट स्थित डा. जाकिर के क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी। आरोप है कि चिकित्सक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद महिला शिकायत करने कोतवाली पहुंची। देर शाम महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डा. जाकिर पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया। वहीं, डा. जाकिर ने महिला पर झूठी शिकायत कर फंसाए जाने का आरोप लगाया है।