फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी का शव मिला, हत्या की आशंका-City

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- शरीर में चोटों के निशान, पड़ताल में जुटी पुलिस
- घटनास्थल से बरामद किए खून से सने पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना प्रेमनगर इलाके के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मचारी चतुर्भुज (58) का शव गढ़िया गांव क्षेत्र की झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान से हत्या की आशंका मानकर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सने पत्थर भी मिले हैं।
विज्ञापन

चतुर्भुज रेलवे के डीजल शेड के पंप हाउस में वॉलमैन था। उनका पैत्रिक मकान कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर है, जबकि वह थाना प्रेमनगर अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में रहते थे। शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार देर रात परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उनकी खोजबीन में जुट गई थी। रविवार सुबह गढ़िया गांव के पास लोगों ने उनका शव झाड़ियों में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मौके से खून से सने पत्थर भी बरामद किए। साथ ही मृतक के शरीर पर चोटों के निशान होने के बाद पुलिस भी हत्या मानकर पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें