फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: दतिया के लिए महत्वपूर्ण-City

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर सो रही महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
विज्ञापन

झांसी। दतिया जिले के थाना भांडेर इलाके के ग्राम बागपुर में छत पर सो रही महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जबकि, महिला के साथ सो रहे उसके पोता और पोती घायल हैं, जिनका महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात बागपुर गांव के स्व. प्रागीलाल की पत्नी कटोरी बाई (50) अपनी पोती प्रीति (17) और पोते उमेश (15) के साथ छत पा सो रही थी। जबकि, घर के सभी सदस्य रिश्तेदार के घर शादी समारोह में दतिया के दुरसड़ा थाने के ग्राम दुवाहा गए हुए थे। रात तकरीबन साढ़े बारह बजे बगल की दीवार के सहारे गांव के ही तीन-चार लोग कुल्हाड़ी लेकर छत पर पहुंचे और तीनों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। कटोरी बाई और बच्चों के चिल्लाने पर वह भाग गए। घायलावस्था में तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां कटोरी बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी दोनों घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें