फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर जमीन बेचने पर एफआईआर -Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पी
विज्ञापन

- दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार इलाके के आजाद गंज निवासी सादिक खान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने सीपरी बाजार में चमनगंज चौकी के सामने साझेदारी में बिल्डिंग खरीदी थी। इसके लिए उसने कर्ज लेकर सात लाख रुपये का भुगतान किया था। लेकिन, बिल्डिंग अच्छी लोकेशन में होने की वजह से साझेदारों की उस पर नीयत खराब हो गई। उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रापर्टी हड़प ली। इसका विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने सिविल लाइन निवासी वहीद खान, सीपरी बाजार निवासी परवीन, मोहिनी बाबा निवासी शमा खातून, मसीहागंज निवासी जमील खान, नेलाना मुहल्ला निवासी नसीम बक्श और चमनगंज निवासी इब्राहिम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें