.........
दो बदमाश दबोचे, आठ बाइकें मिलीं
- बेचते थे नंबर प्लेट बदलकर, खंडहरों में रखी थी छिपाकर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सीपरी बाजार पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें पुलिस ने जीआईसी कॉलेज के पास बने खंडर से बरामद की हैं। वाहन चोरी करने के बाद नंबर प्लेट हटाकर लोगों को बेचीं जाती थीं।
एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, एसआई जितेंदर सिंह व उदयवीर सिंह ने जीआइसी के पास से संदिग्धावस्था में गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर कॉलेज के पीछे खंडहर से चोरी की आठ बाइकें बरामद की गई। दोनाें ने अपने नाम थाना रक्सा के गांव डेली निवासी आरिफ खान व याकूब बताए। बताया गया कि इन बाइकों को अलग-अलग स्थानों से चोरी की है। कुछ बाइकों को नंबर प्लेट बदलकर मध्य प्रदेश के अन्य स्थानों पर बेच चुके हैं। नंबर प्लेट बदलने के बाद ही बाइकों को बेचा जाता था। पुलिस ने बाइक खरीदने वालों की भी तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि चोरी की बाइक को पांच से आठ हजार रुपये कीमत पर बेचते थे।