फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में दर्जनों लोग फूड पाइजनिंग के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में खाना खाने से सौ लोग बीमार
विज्ञापन

झांसी। सोमवार की रात आवास विकास के संस्कार विवाह घर में आयोजित शादी समारोह में खाना खाने के बाद सौ से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। हालत बिगड़ने पर इनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सभी की हालत में सुधार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रसमलाई खाने से हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात संस्कार विवाह घर में आवास विकास कालोनी में रहने वाले मोहन नामदेव के पुत्र की शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें झांसी और आसपास के जिलों के लोग शामिल हुए। रात को वर और वधू पक्ष के लोगों ने खाना खाया। कुछ समय बाद एक के बाद एक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने लगे। उलटियां होने से कई लोग मौके पर ही अचेत हो गए। अधिकांश लोगों को जर्मनी अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ ही लोगों को उपचार हो सका। बाकी लोगों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया। टीकमगढ़ के पुरानी टेहरी निवासी राहुल (25) ने बताया कि मिठाई में रसमलाई खाने के बाद उसकी, डेढ़ वर्ष के बेटे लोकेश और पत्नी 22 वर्षीय सपना की हालत बिगड़ गई थी। उनका कहना है कि रसमलाई से ही हालत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें