फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की विवेचना, लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शव बदलने के प्रकरण की विवेचना शुरू
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में बदले गए शव के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर पोस्टमार्टम कर्मियों के बयान दर्ज किए। शुरुआत विवेेचना इमरजेंसी वार्ड से शुरू होकर पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंची। जल्द ही अन्य के बयान दर्ज होंगे। विवेचना पूरी होने के बाद ही शव बदलने में हुई लापरवाही सामने आएगी।
शुक्रवार की शाम थाना एट के अमीठा गांव निवासी अरविंद के पुत्र राजकुमार (14) को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं, मऊरानीपुर के चुरारा गांव व हाल में शिवाजी नगर में रहने वाले मुकुंदी का पुत्र उमेश (14) शुक्रवार को रात में पिता के साथ लौट रहा था। बोलेरो की टक्कर से उमेश की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए। रात में डीएम के कहने पर उमेश के शव का पोस्टमार्टम होना था, लेकिन धोखे से राजकुमार का हो गया। बिना देखे परिवार के लोग भी शव भी ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया था। राजकुमार का शव न मिलने पर उसके परिजनों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उमेश के दादा मातादीन, पिता मुकुंदीलाल व मां मीरा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मृतक पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए थे, जहां देर शाम पुलिस ने शव गायब करने का मामला अज्ञात लोगाें पर दर्ज कर लिया। उधर, मामला गंभीर देखते हुए जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश व सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के बाद निर्देश दिए थे। दिन भर में ही दोनों अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें पंचायतनामा भरने वाले पुलिसकर्मी व चिकित्सकों को दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को जांच अधिकारी मेडिकल चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव ने विवेचना शुरू कर बयान दर्ज किए। जल्द ही विवेचना पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

इन बिंदुओं पर ही रही विवेचना
- मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड से शव निकालकर पोस्टमार्टम हाउस किसने पहुंचाया।
- पंचनामा किसने भरा और उस समय कौन-कौैन पुलिसकर्मी साथ आए थे।
- कितने बजे चिकित्सक नेे पोस्टमार्टम किया और कितने बजे वे चले गए।
- उनके जाने के कितनी देर बाद शव परिजन ले गए। किसके सामने शव दिया गया।
- परिजनों में किसने शव की पहचान और पोस्टमार्टम के बाद कौन-कौैन अपने साथ शव ले गए।

पोस्टमार्टम हाउस में बरती जाने लगी सावधानी
पोस्टमार्टम हाउस में पहली बार शव बदले जाने के बाद सावधानी बरती जाने लगी है। सोमवार को भी अन्य मृतकों का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों को भी शव बदले जाने की जानकारी मिली। वे भी पूरी सावधानी के साथ शव को पूरी पहचान के बाद ही ले जाते दिखे। इस दौरान पंचायतनामा भरने वाले पुलिसकर्मी, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक भी सतर्क नजर आए। रविवार को एक बार नहीं बल्कि कई बार परिजनोें व उनके रिश्तेदारोें को बुलाकर पूरी पहचान के बाद ही शव सौंपे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें