फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस करारी रेलवे स्टेशन के नजदीक जानवर सामने आने से दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। चालक ने वक्त रहते गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद भी छह जानवर गाड़ी की चपेट में आ गए। घटना के कारण गाड़ी आधा घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे करारी रेलवे स्टेशन के नजदीक 12 से अधिक भैंसें पटरियों पर चल रही थीं। इस बीच शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। चालक ने पटरियों पर भैंसों को देखा तो उन्होंने हॉर्न बजाना शुरू किया। भैंसों ने हटने की जगह पटरियों पर ही दौड़ लगानी शुरू कर दी। चालक ने गाड़ी की गति को धीमा किया, लेकिन इसके बाद भी छह भैंसेें चपेट में आ गईं। तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भैंसों ने रात में दम तोड़ दिया। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतर सकी। ट्रेन रुकने के बाद चालक ने अन्य कर्मचारियों के सहयोग से इंजन में फंसे मांस को हटवाया। बाद में ट्रेन को धीमी गति से झांसी तक लाया गया। झांसी में इंजन की जांच की गई। सब कुछ ठीक ठाक मिलने पर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। वहीं, आरपीएफ ने भैंस मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें