फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताणना

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा पर मारपीट कर 25 हजार रुपये वसूलने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कितने ही प्रयास कर ले, विभाग में कार्यरत कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना पूराकलां में सामने आया है। जहां पदस्थ एक उपनिरीक्षक पर क्षेत्र के एक युवक ने बिना किसी अपराध के उसकी मारपीट करने और 25 हजार रुपये वसूली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम भुचेरा निवासी कृष्ण पाल सिंह पुत्र करन सिंह ने एसपी को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि दो दिन पहले जब वह अपने खेत की कटी फसल को लेकर अपनी पिकअप से अपने घर जा रहा था। उसी समय थानाध्यक्ष पूराकलां रास्ते में मिले और उसे पिकअप सहित थाने ले गए। इसके बाद उन्होंने उसकी जमकर मारपीट की और गाड़ी छोड़ने के नाम पर उससे 25 हजार रुपये वसूल लिए। जिस पर एसपी डॉ. ओपी सिंह ने थानाध्यक्ष को कटी फटकार लगाई। वहीं, इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से उनका पक्ष लिया तो उनका कहना था कि शिकायतकर्ता के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। शिकायतकर्ता से गांव के कई लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें