थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत
तालबेहट। शुक्रवार को कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा रजावन के मजरा गूगर में थ्रेसिंग करते समय जसरथ की मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
गर्मी में माताटीला बांध के भराव क्षेत्र में पानी का स्तर कम होने से बांध खाली हो जाता है। जिसमें आसपास के लोग उड़द की फसल बोते है। शुक्रवार को गूगर गांव निवासी जसरथ पुत्र रामदास (20 वर्ष) अपनी फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। अचानक उसका हाथ थ्रेसिंग मशीन में चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।