करंट से वृद्ध की मौत
तालबेहट। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बॉदीवर निवासी एक वृद्ध की करंट से मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजन शव को अपने साथ ले गए।
बॉदीवर निवासी ज्ञानसिंह (65) मंगलवार को अपने घर पर थे। उसी समय अचानक उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गया। उसे तत्काल सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना भेज दी। इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए।