फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से बालक मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में नहाते समय बालक की डूबने से मौत
विज्ञापन

कड़ेसराकलां ( तालबेहट)। रविवार को दोपहर में कड़ेसराकलां में बेतवा नदी में नहाते समय एक 12 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तहसीलदार राजेंद्र बहादुर मौके पर गए। गांव के मजरा बाडेबारा निवासी करन कुशवाहा का 12 वर्षीय पुत्र मंगल कुशवाहा रविवार को अपनी मां के साथ कपड़े धोने घर से लगभग तीन किमी दूर बेतवा नदी पर गया था। इसी दौरान मंगल अपने साथियों के साथ नदी में खेलने लगा। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी समय बाद जब उसकी मां ने उसे पुकारा तो वह नहीं मिला। इसके बाद नदी में मौजूद लोगों ने जब उसकी तलाश की तो उसका शव नदी के गहराई में मिला। इससे वहां सन्नाटा पसर गया। मृतक अपने तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। जानकारी के बाद तहसीलदार मौके पर गए। बताते चले कि मजरा बाडे बारा में हैंडपंपों का अभाव है, जिसके कारण लोगों को कपड़े धोने करने नदी पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें