फोटो सहित क्रमांक - 1
कैप्सन = चोरी से विद्युत संयोजन लिए ग्रामीण
चोरी से जला रहे बिजली, 11 के खिलाफ एफआईआर
तालबेहट। इस समय विद्युत विभाग के अधिकारी तहसील मुख्यालय के आसपास के गांवों में जमकर विद्युत चेकिंग कर रहे हैं। परंतु वह दूरस्थ गांवों में इस अभियान को गति नहीं दे रहे हैं। जहां वास्तव में व्यापक पैमाने पर विद्युत चोरी हो रही है। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तो गांव चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहा है।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम कंधारी खुर्द में विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक भी बिजली कनेक्शन नहीं है और उस गांव के प्रत्येक परिवार में विद्युत जलती है। कई घरों में बाकायदा बिजली की फिटिंग है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कार्यरत एक कर्मचारी ही इस पूरे तानेबाने का कर्ताधर्ता है। उसकी भूमिका हमेश संदेहात्मक रही है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान को दिशा दें।
ग्यारह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
तालबेहट। बुधवार को विद्युत चेकिंग करने गांव में आए दल पर पथराव करने वाले 11 लोगों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में उपखंड अधिकारी महेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी भैयन, मुकेश, लखन, गनपत, पप्पू, नेबू, धूपसिंह, रामसेवक, चिम्मा, इमरत और शी्रीराम निवासीगण ग्राम पवा मजरा जामुन झौरा के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।