फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेल से कट का युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
विज्ञापन

तालबेहट। शुक्रवार को तालबेहट बिजरौठा स्टेशन के मध्य डाउन ट्रैक पर करीब 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी दीपेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह के रूप में की। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। बताया जाता है कि मृतक तीन दिन पूर्व अपनी बहन के यहां ग्राम भैसाई जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश गया था। उसके पास मिले सुसाइड नोट में इस बात का उल्लेख है कि बहन के गांव में उसका कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। जिस पर उन्होंने मृतक की पिटाई भी की थी और गोली से फायर भी किया था। शुक्रवार को उसका शव खंभा क्रमांक 1076- 2-4 के मध्य मिला। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें