फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरई फाटक पुलिस चौकी में नहीं है पूरा स्टॉफ
विज्ञापन

तालबेहट। इस समय राजमार्ग पर बनी तेरई फाटक पुलिस चौकी में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। इसके कारण वहां कार्यरत कर्मचारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कर्मचारियों की कमी में जनता में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। तेरई फाटक पुलिस चौकी राजमार्ग की चौकी है। जहां आधा दर्जन से अधिक सिपाही और एक दरोगा पदस्थ रहता है। इस क्षेत्र में कोतवाली तालबेहट के अति संवेदनशील गांव रामपुर, बड़ाहार, हर्षपुर, जमालपुर आदि आते है। इसके अलावा पुलिस को लोगों की शिकायतें और रात्रि गश्त, वाहन चेकिंग आदि कार्य करना पड़ते है। परंतु इस समय मात्र दो सिपाही और एक उपनिरीक्षक ही चौकी को संभाल रहें है। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि शिकायती पत्र देने पर तीन-तीन दिन में पुलिस उनकी समस्या सुनने नहीं आ रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि चौकी को खाली छोड़ कर किसी गांव में जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें