फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- पत्नी की पिटाई कर सड़क किनारे फेंका-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पत्नी की पिटाई कर सड़क किनारे पटका
- भागते समय लोगों ने पति को पकड़ा, धक्का देकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना नवाबाद इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे ऐवट मार्केट चौराहा पर पटककर भागने लगा। यह देखकर लोगाें की भीड़ जमा हो गई और उसे उसे पकड़ लिया। लेकिन, मौका पाकर वह लोगों को धक्का देकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ऐवट मार्केट में रहने वाले एक व्यक्ति का पत्नी से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा। जहां पत्नी से विवाद होने लगा। झगड़ा होने के बाद उक्त व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद वह ऐवट मार्केट चौराहा पर पत्नी को पटककर भागने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भागते समय लोगों ने पकड़ लिया। इसी बीच वह लोगोें से उलझ गया और मौका पाकर धक्का मारकर भाग निकला। मामले की पड़ताल के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें