बाइक फिसलने से युवक की मौत
झांसी। थाना मऊरानीपुर इलाके में छत्रपाल (26) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। शनिवार को खिलारा गांव निवासी ओमप्रकाश का पुत्र छत्रपाल बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए थे। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।