फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्चार्ज करने के बाद बच्चे की मौत -City

विज्ञापन
विज्ञापन
आवश्यकतानुसार मेडिकल कॉलेज का लोगो
विज्ञापन

..............................................................
डिस्चार्ज होने के बाद किशोर की मौत
- मृतक के तीमारदारों ने इमरजेंसी में किया हंगामा
- परिजनों से अभद्रता पर जूनियर डॉक्टर निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किशोर की डिस्चार्ज करने के बाद मौत हो गई। बाद में परिजनों ने इमरजेंसी पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही एक जूनियर डॉक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। कॉलेज प्रशासन ने हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर को निलंबित कर दिया है।
मंगलवार को दतिया निवासी मनोज, उनकी पत्नी विनीता और पुत्र रामजी सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां मनोज की मौत हो गई। विनीता को आईसीयू में भर्ती करा गया। जबकि, रामजी का इमरजेंसी में इलाज किया गया। बुधवार को सुबह रामजी को डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से ले जाने के बाद रामजी की मौत हो गई। बाद में परिजन इमरजेंसी पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि मरीज का ठीक से इलाज नहीं किया गया और मृत ही डिस्चार्ज कर दिया। इसके अलावा जूनियर डॉक्टर ने परिजनों से दुर्व्यवहार भी किया। मौके पर मेडिकल कॉलेज के अधिकारी भी पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। बाद में हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर गौरव कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि किशोर ने सुबह चाय-बिस्कुट खाए थे। जब डिस्चार्ज किया गया तब वह जीवित था। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें