ांसी। थाना कोतवाली इलाके में हेलमेट पहनकर बाइक से आए युवक ने दुकानदार को चूना लगा दिया। विक्रेता के दुकान से हटते ही युवक गल्ले में रखे साढ़े सात हजार रुपये लेकर गायब हो गया। दतिया गेट निवासी गुड्डू की मुहल्ले में ही दुकान है। रविवार की सुबह उसकी दुकान पर बाइक से हेलमेट लगाए एक युवक आया। दुकान पर पहुंचने पर युवक ने हेलमेट नहीं उतारा और गुड्डू से पानी की 20 बोतल मांगी। युवक ने बताया कि पास में ही एक कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें उसे ये पानी ले जाना है। दुकानदार के पास 16 बोतल थीं, चार बोतल लेने दुकानदार पास की दुकान पर चला गया। इसी दरम्यान युवक दुकान के अंदर घुस गया। उसने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे साढ़े सात हजार रुपये उड़ा दिए। घटना को अंजाम देने के बाद युवक इत्मीनान से गायब हो गया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस के दी। लेकिन, अब तक आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है।