फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : पीएनबी इलेवन, डीजल शेड, इंजीनियरिंग ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मीनेश प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन चार मैच खेले गए। इनमें ट्रेन मैनेजर टीम की ओर से पवनदीप सिंह ने आतिशी शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। वहीं अन्य मैचों में पीएनबी इलेवन, इंजीनियरिंग व डीजल लोको शेड की टीमों ने जीत दर्ज की।सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता का पहला मैच पीएनबी इलेवन और टीचर्स ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें टीचर्स ब्लैक पैंथर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 100 रन का लक्ष्य दिया। पीएनबी इलेवन के हेमंत ने तीन विकेट लिए। जवाब में पीएनबी इलेवन ने तीन विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीचर्स ब्लैक पैंथर के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। कृष्णा यादव ने सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच हेमंत रहे।दूसरा मैच ट्रेन मैनेजर और सीएमएलआर जूनियर की टीम के मध्य खेला गया। इसमें ट्रेन मैनेजर की टीम ने पहले खेलते हुए 224 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें पवनदीप सिंह की आतिशी बल्लेबाजी ने शतक जड़ते हुए 106 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं छुट्टन ने अर्धशतक लगाकर 53 रन की पारी खेली। जवाब में सीएमएलआर जूनियर की टीम 108 रन ही बना सकी और ट्रेन मैनेजर ने 116 रन से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब पवनदीप सिंह को मिला।तीसरा मैच इंजीनियरिंग और लोको पायलट सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इंजीनियरिंग की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 141 रन बनाए। इसमें हर्ष ठाकुर ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं लोको पायलट सुपर किंग्स के बलराम मीना ने तीन विकेट लिए। जवाब में लोको पायलट सुपर किंग्स की टीम 114 रन का स्कोर ही बना सकी और इंजीनियरिंग ने 62 रन से मुकाबला जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच हर्ष ठाकुर रहे।चौथा मुकाबला डीजल शेड और कंट्रोल ऑपरेटिंग इलेवन के बीच खेला गया। कंट्रोल ऑपरेटिंग टीम 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें आशु ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं डीजल शेड की टीम के सत्यम राय व प्रदीप शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। डीजल लोको शेड की टीम ने दो विकेट खोकर 12 ओवरों में ही आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपक झा ने 25 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रदीप शर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें