झांसी। उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद की प्रादेशिक प्रतियोगिता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुई। अंडर 19 बालक साॅफ्ट क्रिकेट का ओपनिंग मैच हुआ, जिसमें गाजियाबाद ने पहले बल्लेबाजी कर 97 रन बनाए। जवाब में झांसी की टीम 80 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. सूरज पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सचिव अरविंद चित्तौड़िया, विशेष अतिथि महासचिव पंकज पांडेय, शुभम राय, प्रशांत कुमार, चीफ डायरेक्टर निलय जैन, जीआईसी प्रधानाचार्या सतीश सिंह, कार्यक्रम संयोजक डा. हृदेश खरे, जिलाध्यक्ष मनीष नरवरिया आदि मौजूद रहे।