फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : बुंदेलखंड विवि की टीम ने सहारनपुर और मेरठ की टीम को हराया

Thu, 22 Feb 2024 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर में चल रही नाॅर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विवि की टीम ने शाकंभरी विवि सहारनपुर और सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

पहला मैच बुंदेलखंड विवि और मां शाकंभरी विवि सहारनपुर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड विवि टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बनाए। जवाब में शाकंभरी विवि की टीम 17 ओवर में 118 रन ही बना सकी। बुंदेलखंड विवि की टीम 66 रन से विजयी रही। दूसरे मैच में बुंदेलखंड विवि की टीम ने सुभारती विवि मेरठ की टीम को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड विवि टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभारती विवि मेरठ की पूरी टीम 45 रन ही बना सकी। श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बुंदेलखंड विवि के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव विनय कुमार सिंह व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें