फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : अग्रवाल स्पोर्ट्स और रेलवे इलेवन ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही 53वीं जेडीसीए डा.वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपरलीग चरण में अग्रवाल स्पोर्ट्स और रेलवे इलेवन ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अग्रवाल स्पोर्ट्स के बल्लेबाज अर्पित साहू ने 32 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 44 रन बनाए। अमन ठाकुर ने 37 व सिराज हुसैन के 17 रनों के बदौलत टीम का स्कोर 19.3 ओवर में 130 रन तक पहुंचाया। एसीएस अकादमी की ओर से गेंदबाज वकील खान ने चार, सुमित कुलकर्णी व सात्विक तिवारी ने दो-दो, राहुल जैक्सन ने एक विकेट लिया। जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी एसीएस अकादमी के बल्लेबाज राहुल ठाकुर ने 55 व सुमित कुलकर्णी 20 रन की पारी खेलकर अपनी टीम के लिए संघर्ष करते रहे। शेष बल्लेबाज नाकाम रहे। एसीएस अकादमी निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। अग्रवाल स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुष्पेंद्र यादव ने तीन, अंकित प्रजापति ने दो, अमन ठाकुर, अनुज तिवारी व सिराज हुसैन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। अग्रवाल स्पोर्ट्स ने 15 रन से मैच जीता। दूसरा मैच कोलंबस क्रिकेट अकादमी व रेलवे इलेवन के मध्य खेला गया। कोलंबस क्रिकेट अकादमी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 73 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी करते हुए पुलकित ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। रेलवे इलेवन की ओर से रामराज मीना ने 14 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे इलेवन टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने 24 रन बनाए। रेलवे इलेवन टीम ने 11.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 74 रन बनाकर मैच जीता। कोलंबस क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज शाहिद ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें