फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी में तय मात्रा से अधिक बारूद बरामद, अधबने पटाखे भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने ग्राम पलरा में एक पटाखा फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में अस्थायी लाइसेंस पर भारी मात्रा में पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा तय मात्रा से अधिक बारूद भी बरामद की गई। फैक्टरी का संचालन गांव की घनी आबादी के बीचोबीच किया जा रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर उप जिलाधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा की अगुवाई में ग्राम पलरा पहुंची टीम को फैक्टरी के गेट पर ताला लटका मिला। इस पर ताला तुड़वाकर टीम अंदर दाखिल हुई। जांच में सामने आया कि फैक्टरी में अस्थायी लाइसेंस पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी बनाई जा रही थी। इस दौरान भारी मात्रा में बारूद, अधबने पटाखे व चाइनीज पटाखों के खोखे भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। सभी सामग्री ट्रैक्टरों से भरकर थाने लाई गई। देर रात तक बरामद सामग्री की जांच की जाती रही। इस मामले में पुलिस द्वारा गांव के ही प्रदीप व अंगद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इसी फैक्टरी से तीन साल पहले विस्फोट हुआ था, जिसमें कुछ लोग झुलस गए थे। गनीमत रही थी कि घटना में किसी की जान नहीं गई थी।
फैैक्टरी में भारी मात्रा में बारूद, अधबने पटाखे आदि सामग्री बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मृत्युंजय नारायण मिश्रा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें