फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वंदेभारत एक्सप्रेस से गाय टकराई, 15 मिनट रुकी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नई दिल्ली से भोपाल आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस गुरुवार शाम करीब सवा छह बजे ग्वालियर के पास डबरा रेलवे स्टेशन से कुछ पहले गाय से टकरा गई। ट्रेन यहां करीब 15 मिनट तक रुकी रही। बाद में जांच-पड़ताल कर उसे आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

डबरा और समिरियाताल स्टेशन के बीच गुरुवार शाम को ट्रेन पहुंची थी, तभी उससे गाय टकरा गई। चालक ने डबरा स्टेशन से पहले ओवरब्रिज के पास ट्रेन को रोका। सूचना पर टेक्निकल स्टाफ और आरपीएफ टीम भी पहुंच गई। आगे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। टेक्निकल स्टाफ से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन को 15 मिनट बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन के रुकते ही इसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें