लखनऊ से आई दो सदस्यीय कोविड टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की लैब, ओपीडी व वार्डों निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में सर्जरी (ऑपरेशन) की संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की। शहर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में भी झांसी का प्रदेश में दूसरा स्थान है। इस कारण विशेष निगरानी के लिए सरकार द्वारा विषेश टीम को भेजा गया है। मंगलवार को समिति द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने ओपीडी, सामान्य जांच, ट्रू-नेट जांच के साथ ही सर्जरी का ब्योरा तलब किया। सर्जरी की संख्या कम होने पर वे नाराजगी जाहिर करते हुए रिकार्ड साथ ले गए हैं।