अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने नवाबाद निवासी हरेंद्र कुमार मसीह एवं शांता करुनिया के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किए हैं। कोर्ट में विपक्षी अधिवक्ता ने बताया गया कि दोनों अभियुक्तों के पास किसी तरह का स्थगन आदेश नहीं है। कोई दूसरी पत्रावली भी कोर्ट में दाखिल नहीं की गई। इन स्थितियों को कोर्ट ने अग्रिम कार्रवाई के लिए पर्याप्त आधार माना। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू आदेश भी जारी कर दिया गया। इस मामले में कोर्ट ने यह भी माना कि दोनों पक्षकारों को कोर्ट के सामने हाजिर होने के पर्याप्त अवसर दिए गए। उनको इस मामले की गंभीरता का भी ज्ञान था। इसके बावजूद वह दोनों जानबूझकर कोर्ट के सामने उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए दोनों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिया। अब पुलिस को उनको कोर्ट के सामने पेश करना होगा। स