झांसी। कोतवाली के भैंरो खिड़की क्षेत्र निवासी मुकेश एवं उसकी पत्नी को पड़ोस में रहने वाले युवकों ने पीट दिया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह 28 मार्च की रात घर पर था। पड़ोस में रहने वाले ऋषभ, गोविंद एवं अंकित शराब के नशे में गाली देते हुए बाहर बुलाने लगे। जैसे ही वह निकला, तीनों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने पीटा। मुकेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो