फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में घुसकर दंपती पर हमला, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ। कस्बा पूंछ निवासी अनुष्का पत्नी विकास ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके माध्यम से बताया कि सात नवंबर की रात करीब 10:30 बजे राजकुमार, गोलू और उर्मिला देवी पत्नी दिनेश उनके दरवाजे पर पहुंचे। उर्मिला ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही तीनों लोग घर के अंदर घुस आए और कमरे में मौजूद उसके पति विकास के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पति को बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में विकास गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें