फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक अप्रैल से झांसी में टेट्रा पैक में होगी देसी शराब की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में यहां पकड़ी जा चुकी है नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नकली शराब की बिक्री रोकने के लिए अब झांसी में एक अप्रैल से टेट्रा पैक में देसी शराब की बिक्री होगी। इसके लिए आबकारी विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। हाल ही में यहां देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने और इसकी लाइसेंसी दुकान पर बिक्री होने का मामला पकड़े जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
पिछले सप्ताह बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम बराठा में नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। यहां बनने वाली शराब की बिक्री मोंठ की एक लाइसेंसी दुकान में होती पाई गई थी। इस मामले की गूंज शासन तक में सुनाई दी थी। शासन के सख्त रुख के मद्देनजर अब आबकारी विभाग की ओर से भी नकली देसी शराब की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की तैयारी कर ली गई है। अब झांसी में देसी शराब के क्वार्टर प्लास्टिक की बोतलों में नहीं बेचे जाएंगे। इसकी जगह एक अप्रैल से टेट्रा पैक में देसी शराब की बिक्री होगी। इसके लिए विभाग की ओर से फैक्टरी संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

0000000
तैनात आबकारी निरीक्षक से भी स्पष्टीकरण तलब
पिछले सप्ताह बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम बराठा में नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। यहां बनने वाली शराब की बिक्री मोंठ की एक लाइसेंसी दुकान में होते पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के आबकारी मंत्री ने एक माह पहले तक यहां तैनात रहे आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह को निलंबित कर दिया था। लेकिन, अब विभाग ने इस मामले में वर्तमान में यहां तैनात आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव से भी स्पष्टीकरण तलब किया है।
0000000
156 दुकानों से लिए गए नमूने
नकली देसी शराब का निर्माण और इसकी बिक्री होते पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग ने जिले में स्थित सभी 280 देसी शराब की दुकानों की जांच शुरू कर दी है। दुकानों में उपलब्ध शराब के नमूने लिए जा रहे हैं। अब तक 156 दुकानों से शराब के नमूने लिए जा चुके हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित विभाग की क्षेत्रीय प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

0000000
एक अप्रैल से जनपद में सिर्फ टेट्रा पैक में देसी शराब की बिक्री होगी। इससे नकली शराब की बिक्री की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसकी तैयारियां कर ली गईं हैं। - मनीष कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें