फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जमीन की पैमाइश न होने पर पार्षदों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बावजूद पैमाइश न कराए जाने से नाराज पार्षदों ने सोमवार को नगर आयुक्त कार्यालय में जमकर हंगामा किया। नाराज पार्षदों ने निगम के राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उनकी भूमिका जांचने की मांग की।
कई दिनों से कोछाभांवर, बूढ़ा, गरियागांव आदि इलाकों में जमीन पर कब्जे की शिकायत सामने आ रही थी। सोमवार दोपहर में पार्षद प्रतिनिधि शांतिकांत श्रीवास, संजीव गुप्ता, अंकित सहारिया, प्रदीप खटीक, प्रवीण लखेरा आदि कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर अपर नगर आयुक्त कार्यालय पहुंच गए। पार्षद निगम के राजस्व कर्मियों पर ही मिलीभगत का आरोप लगाने लगे। इसको लेकर पार्षद एवं कानूनगो के बीच नोकझोंक भी हुई। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता के कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर पार्षद शांत हुए। पार्षदों के हंगामे की वजह से वहां अफरा-तफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
125 पटरी दुकानदारों को खदेड़ा
नगर निगम दस्ते ने सोमवार को इलाइट चौराहा से शिवपुरी ओवरब्रिज के बीच अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। इस दौरान निगम दस्ते ने सड़क किनारे से 125 पटरी दुकानदारों को खदेड़ दिया। निगम के दस्ते को देख पटरी दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान दस्ते ने 12500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, संपत्ति अधीक्षक बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें