फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार्यकारिणी में जगह बनाने के लिए पार्षदों में लगी होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के सदन में भाजपा के 52 वोट हैं, इनमें 45 पार्षद, चार एमएलसी, सांसद और सदर विधायक शामिल हैं। जरूरत पर महापौर भी मतदान कर सकते हैं। जबकि, विपक्ष के पास 15 पार्षद हैं। संख्या बल के हिसाब से भाजपा के पांच पार्षद कार्यकारिणी में शामिल हो सकते हैं, जबकि विपक्ष अपने एक पार्षद को कार्यकारिणी में भेज सकता है। यदि पक्ष और विपक्ष तय संख्या में प्रत्याशी उतारता है, तो चुनाव निर्विरोध हो सकता है। लेकिन, यदि भाजपा ने पांच से अधिक प्रत्याशी उतारे या विपक्ष ने एक से अधिक उम्मीदवार खड़े कर दिए तो चुनाव होना तय है। वहीं, कार्यकारिणी में जगह बनाने के लिए सबसे ज्यादा होड़ भाजपा पार्षदों के बीच है। कई पार्षद पार्टी नेताओं की शरण में हैं। लखनऊ तक से सिफारिशें कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें