फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पार्षद ने पार्क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




मऊरानीपुर। पार्षद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नगरपालिका प्रशासन पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्षद धनीराम श्रीवास ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सुखनई नदी किनारे लठाटोर मंदिर एवं किशोरी जी का मंदिर है। जिसके पीछे एक करोड़ अठत्तर लाख की लागत से पार्क बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। पार्क को सुखनई नदी किनारे बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि पार्क बनाने का ठेका अध्यक्ष ने अपने चहेतों को दे दिया है। निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। लाइट के खंभों को तीन फीट गहराई पर ही लगा दिया गया है। बताया कि बारिश के दिनों में उक्त स्थल तक नदी का पानी आने से पार्क की चहारदीवारी एवं लाइट के खंभे उखड़ कर बह जाएंगें। पार्षद ने उक्त कार्य में लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। इसकी जांच उच्चाधिकारियों से कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें