उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के झांसी प्रखंड बेतवा नहर कार्यालय में 75 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। यहां तैनात तत्कालीन अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने स्थानांतरण पर जाने से पूर्व छह ठेकेदारों को बिना कार्य के ही 75 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।