पिछले एक साल में झांसी में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 239 मरीज मिले हैं। शनिवार को जिले में 4545 सैंपलों की जांच की गई। इसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक से मरीज सामने आए हैं। अब झांसी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12007 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1180 पहुंच गई है।