बृहस्पतिवार को झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर 14 लोगों की मौत हो गई जबकि, 250 नए संक्रमित सामने आए। इनमें से झांसी में 172 नए मरीज मिले और 13 की मौत हुई है। वहीं 525 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिससे रिकवरी रेट बढ़कर 84.90 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, ललितपुर में 78 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई। ललितपुर का रिकवरी रेट 85.38 प्रतिशत पर पहुंच गया है।