झांसी में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। आवास विकास में रहने वाले 46 वर्षीय इंजीनियर और लहरगिर्द की 64 वर्षीय वृद्धा में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दोनों में ही कोविड के कोई भी लक्षण सामने नहीं आए हैं। इस कारण होम आइसोलेट कर दिया गया है। मौजूदा समय में झांसी में 14 सक्रिय मामले हैं। जबकि, पिछले 13 दिनों में 24 मामले सामने आ चुके हैं।