फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: केंद्रों तक पहुंचीं कॉपियां, परीक्षा 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 24 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जीआईसी से परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। हर बार की तरह इस साल भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बोर्ड परीक्षा होगी। परीक्षा कक्ष में कोई भी छात्र अनुचित गतिविधि करता दिखा तो उसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी जाएगी। जनपद में 10वीं की परीक्षा में 22143 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 11845 छात्र और 10568 छात्राएं शामिल हैं। जबकि, 12वीं में 23285 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें 12743 छात्र और 10542 छात्राएं शामिल हैं। ऐसे में दोनों कक्षाओं को मिलकर 45698 परीक्षार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें