फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो बाइकों की भिड़ंत में ठेकेदार की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ग्वालियर रोड पर ओवरब्रिज के पास हुई दो बाइकों की भिड़ंत में ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल है। पिता-पुत्र होली पर गांव के मंदिर पर पूजा करने गए थे। वहां से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए।
दतिया के चिरूला थाना इलाके के लमायचा गांव निवासी प्रभुदयाल अहिरवार (43) झांसी में मिशन कंपाउंड में परिवार के साथ रहते थे। बेटे कुणाल ने बताया कि होली पर सोमवार को पिता प्रभुदयाल और बड़े भाई राज बाइक से लमायचा गांव के मंदिर गए थे। वह वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान शाम तकरीबन पांच बजे ग्वालियर रोड पर ओवरब्रिज के पास एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता व भाई घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल में चिकित्सकों ने पिता प्रभुदयाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रभुदयाल अहिरवार ठेकेदारी करते थे। उनके दो बेटे राज और कुणाल हैं। राज एक दुकान पर काम करता है, जबकि कुणाल ने इस साल 12वीं कक्षा के पेपर दिए हैं। मौत के बाद घर पर मातम का माहौल बना हुआ है। पत्नी बबली का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें