फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ठेकेदार पर युवक को पुणे में बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर के शिवगंज निवासी एक ठेकेदार पर मऊदेहात के युवक कमलेश को अगवा करने का गंभीर आरोप लगा है। कमलेश की मां उर्मिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार कमलेश को मजदूरी दिलाने के बहाने पुणे ले गया था। आरोप है कि वहां उसे किसी अज्ञात गिरोह के हवाले कर दिया गया। चार नवंबर को कमलेश ने अपनी मां को फोन किया। उसने रोते हुए बताया, मम्मी मुझे बचा लो, ये लोग मुझे जान से मार देंगे। कॉल तुरंत कट गई। परिजनों को आशंका है कि आरोपी ने कमलेश को आपराधिक गिरोह को बेच दिया है। परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें