फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में पूरा किया जाए विवाह घर का निर्माण : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समथर। नगर में नगर पालिका परिषद की ओर 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बनवाए जा रहे विवाह घर का बृहस्पतिवार को एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व निर्धारित मानकों का गहनता से जायजा लिया। एसडीएम ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों से अब तक हुए कार्य की जानकारी ली और शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवाह घर के निर्माण से समथर नगर एवं आसपास के लोगों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, भवन की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी से कहा कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी कमी न रहे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, अधिशासी अधिकारी महेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें