झांसी। निजामुद्दीन की दरगाह से नवाज पढ़कर लौटे नवाबाद थाने में तैनात सिपाही का शनिवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। इसके अलावा थाने के पूरे स्टाफ की भी स्क्रीनिंग की गई है। नवाबाद थाने में तैनात सिपाही 11 मार्च को निज़ामुद्दीन गया था। 15 मार्च को उसके मामा का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। 15 को ही सिपाही ने निजामुद्दीन की दरगाह पर नवाज पढ़ी थी। मामा का आपरेशन होने के बाद वह झांसी लौट आया और ड्यूटी करने लगा। इसी बीच निज़ामुद्दीन मारकज से जमतियों को कोरोना होने की खबर देशभर में फैली तो शनिवार को पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सिपाही के बारे में सूचना दी। इस पर तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना जांच के लिए डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, डब्ल्यूएचओ की टीम ने नवाबाद थाने के सभी पुलिस कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की।