फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद विवाहिता से सिपाही ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 30 Apr 2023 12:19 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पीड़िता ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328 समेत अन्य के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में डायल 112 में तैनात सिपाही ने ललितपुर की एक विवाहिता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। विवाहिता का आरोप है कि सिपाही ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लिप बना ली। विवाहिता से शादी करने का वायदा किया लेकिन, बाद में इंकार कर दिया। शुक्रवार को विवाहिता ने सीपरी बाजार थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से इटावा के महेवा गांव निवासी ध्रुव यादव (27) इन दिनों झांसी में डायल 112 में तैनात है। पीड़िता ललितपुर में रहती है। पीड़िता का कहना है कुछ माह पहले ध्रुव से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। 

 


ध्रुव ललितपुर जाकर एक दो बार मिलकर भी आया। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पीड़िता का करीब पांच साल पहले विवाह हो चुका। पीड़िता के मुताबिक 22 फरवरी को सिपाही ध्रुव ने चित्रा चौराहे के पास स्थित एक होटल में बुलाया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप तैयार कर ली। जब उसने शिकायत करने की बात कही तब सिपाही ने शादी कर लेने का झांसा दिया। इसके बाद सिपाही उसके साथ अक्सर दुष्कर्म करने लगा। विवाहिता ने कुछ माह पहले शादी करने का दबाव बनाया तब उसने इंकार कर दिया। 

 

इसके बाद पीड़िता ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328 समेत अन्य के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें