फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का आरोप- भाजपा ने यूपी में हिंदू-मुस्लिम लड़ाई बनाकर हासिल की जीत

Thu, 03 Nov 2022 06:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

खाबरी ने बसपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। भाजपा जो टास्क देती है, बसपा उसी तरह काम करने लगती है। बसपा ही नहीं कई छोटे-छोटे दल भी भाजपा के साथ हैं।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि सपा से मुकाबला दिखाकर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में माहौल हिंदू-मुस्लिम बना दिया और फिर चुनाव जीत लिया। यदि ऐसी स्थिति नहीं बनती तो कांग्रेस की अच्छी खासी सीटें आतीं। झांसी दौरे पर आए खाबरी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ जो भी आंदोलन करता है, उस पर मुकदमे दर्ज करके जेल में बंद कर दिया जाता है। प्रदेश भर में लगातार हत्याएं, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और सरकार कह रही है कि अपराध खत्म हो गया है।

खाबरी ने बसपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। भाजपा जो टास्क देती है, बसपा उसी तरह काम करने लगती है। बसपा ही नहीं कई छोटे-छोटे दल भी भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा को रोक सकता है तो सिर्फ कांग्रेस। दलित समाज को कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें