फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कांग्रेस ने 70 साल तक बापू की हत्या करवाने का विष बोया, लेकिन साबित नहीं कर पाए-इंद्रेश कुमार

Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वरिष्ठ प्रचारक ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के वोट बैंक को खा रही है। पहले दिल्ली, पंजाब में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया, अब गुजरात में उसके वोट बैंक को काटेगी। भाजपा को आप से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा का अच्छा खासा वोट बैंक है, जिसको आप नुकसान नहीं पहुंचा पाई।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सद्भावना मंच के संरक्षक और संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक ये विष बोया कि संघ ने बापू को मरवाया है मगर आज तक प्रमाण नहीं दे सके। कांग्रेस द्वारा संघ की ड्रेस का विवादित पोस्टर जारी करने के सवाल पर बोले कि कांग्रेस ने ये बता दिया है कि वो सम्मान और समानता के रास्ते पर नहीं नफरत पैदा करने के मार्ग पर चलती है। वो दीनदयाल सभागार में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पोस्टर जारी करने वाला कदम एंटी सेक्युलर और असंवैधानिक है। इसलिए भगवान से प्रार्थना करूंगा कि डूबती नैय्या को समझ आए और वो नफरत बोने की बजाए देश के संविधान और नागरिकों की इज्जत करना सीखे। जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा कि कि पूरे विश्व में बढ़ती जनसंख्या बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरी है।

इस पर व्यापक चर्चा के बाद अधिकतम लोग एक मत हों और जल्द कानून लाया जाए। बोले कि कुछ लोग जाति, समुदाय के नाम पर कट्टरता फैला रहे हैं। जिन्होंने सीएए का विरोध किया, वो अल्पसंख्यक विरोधी हैं। अल्पसंख्यकों की तरक्की के भी दुश्मन हैं। ऐसे लोग अल्पसंख्यक समुदाय का वोट तो लेते हैं मगर उनका जीने का अधिकार छीनते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का वोट बैंक खा रही आप
वरिष्ठ प्रचारक ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के वोट बैंक को खा रही है। पहले दिल्ली, पंजाब में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया, अब गुजरात में उसके वोट बैंक को काटेगी। भाजपा को आप से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा का अच्छा खासा वोट बैंक है, जिसको आप नुकसान नहीं पहुंचा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें