फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदीप पर लगाया दांव, दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। इस लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर अपने कद्दावर नेता प्रदीप जैन आदित्य पर दांव लगाया है। प्रदीप कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधानसभा और एक बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। यूपीए-2 सरकार में उन्हें केंद्र में मंत्री भी बनाया गया था। हालांकि, इसके बाद के चुनावों में वह जीत हासिल नहीं कर सके। लेकिन, अब एक बार फिर कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है।
झांसी नगर विधानसभा सीट पर साल 2004 में हुए उप चुनाव में प्रदीप जैन को पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा में जाने का मौका मिला था। इसके बाद साल 2007 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखा था। लगातार दो विधानसभा चुनावों में मिली जीत को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने उन्हें साल 2009 में झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में प्रदीप ने जीत हासिल कर कांग्रेस के भरोसेमंद सिपहसालारों के बीच अपनी जगह बना ली थी। इसी का नतीजा था कि पहली बार संसद में पहुंचे प्रदीप को यूपीए-2 सरकार में उन्हें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाया गया था। लेकिन, इसके बाद कांग्रेस के साथ-साथ प्रदीप की राजनीति का ग्राफ भी नीचे आ गया। कांग्रेस के टिकट पर उन्हें साल 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा, परंतु इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने महापौर पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में भी बेहद निराशाजनक परिणाम उनके हाथ लगा था। हालांकि, अब एक बार फिर कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इंडिया गठबंधन में झांसी-ललितपुर संसदीय सीट कांग्रेस के खाते में गई है। यहां से समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। सपा इस सीट पर कांग्रेस का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें