दतिया। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा और संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने किया। ज्ञापन में नहरों में पानी छोड़ने और शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की गई। विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि पर्याप्त वर्षा के बावजूद किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने धान व रबी फसलों की बोआई हेतु राजघाट व सिंध नहरों में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बंद स्ट्रीट लाइटें, पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। आवारा मवेशियों, सांडों और कुत्तों से सुरक्षा हेतु कदम उठाने को भी कहा। नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं पर ध्यान न देने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद